अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी करके शादीशुदा जीवन में प्रवेश कर चुकी हैं। अपने विवाह से जुड़े हर कार्यक्रम की डीटेल से लेकर एक-एक आउटफिट को उन्होंने इतना परफेक्टली प्लान किया था कि होने वाली दुल्हनें उनसे आराम से अपने लिए इंस्परेशन ले सकती हैं। ऐसा ही एक लुक वो भी रहा जिसमें अंकिता महाराष्ट्रीयन नौवारी साड़ी पहनी दिखाई दीं। इस साड़ी का रंग और अदाकारा की जूलरी, हर ऐंगल से परफेक्ट नजर आ रहे थे, जो फोटोज में नई जान डालते दिखे। (सभी तस्वीरें: इंस्टाग्राम@aankitalokhaande)
Source link

