बॉलीवुड कपल काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Kajol And Ajay Devgn Daughter Nysa Devgan) उन स्टारकिड्स में से एक हैं , जो फैशन और स्टाइल के मामले में खुद को एक कदम आगे रखना पसंद करती हैं। इस बाला का न केवल अंदाज बहुत ही गॉर्जियस है बल्कि वह ऐसे-ऐसे कपड़ों में नजर आती हैं कि उनका लुक देख लोग भी सोच में पड़ जाते हैं।
न्यासा का बिल्कुल ऐसा ही स्टाइल इस बार भी देखने को मिला, जहां ट्रेंड्स से कदम से कदम मिलाते हुए उन्होंने एक ऐसा कॉम्बिनेशन वेअर किया था, जिसमें वह न केवल काफी हॉट लग रही थीं बल्कि पॉप कलर की वजह से उन्हें काफी ग्लैम लुक भी मिल रहा था। (फोटो साभार: योगेन शाह)
Source link

