टीवी सीरियल ‘केसरी नंदन’ की फेमस एक्ट्रेस आस्था चौधरी (Aastha Chaudhary Wedding Photos) बीती 25 अप्रैल को अपने लॉन्ग टाइम डॉक्टर बॉयफ्रेंड आदित्य बनर्जी संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। आस्था और आदित्य ने प्रयागराज में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हां, वो बात अलग है कि इस कपल की शादी भले ही बड़े लेवल पर नहीं हुई हो, लेकिन इस जोड़े की केमिस्ट्री से लेकर उनके ऑउटफिट तक सब इतने रॉयल थे कि उन्हें देख आपको आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ग्रैंड वेडिंग भी कम लगने लगेगी। (सभी फोटोज-@aasthachaudhary इंस्टाग्राम)
Source link

