रायपुर. पैसे की चोरी, सोने चांदी की चोरी, वाहनों की चोरी की वारदातें आए दिन सुनने को मिलती है. ऐसे चोरों को पुलिस चोरी गई वस्तुएं के आधार पर तलाश भी करती है लेकिन अगर चोरी गई वस्तु खाने-पीने की हो तो फिर उसकी तलाश जरा मुश्किल हो जाएगी, खासतौर से चोरी गई वस्तु अगर दवा हो तो यह काम और कठिनाई हो जाएगी.
राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में ऐसा ही हुआ जब एक डिस्पेंसरी में चोरी के लिए घुसा चोर ने अपनी सेहत के बारे में विचार किया. दरअसल, चोरी करने गए चोर ने नकदी चुराने के साथ मल्टी विटामिन टेबलेट और सीरप चुरा लिया. इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि चोर कुछ पढ़ा-लिखा होगा. हालांकि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इस अनोखी चोरी की चर्चा अब पूरे रायपुर में हो रही है.
पुलिस भी चकित
इस बारे में एएसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में स्थित एक डिस्पेंसरी में दो दिन पहले एक चोर घुसा था. जहां से चोर ने मल्टी विटामिन दवाओं की चोरी की. उन्होंने बताया कि जिस डिस्पेंसरी में चोरी हुई वह चर्म रोग का क्लिनिक भी है. चोर ने कैश के साथ में छांटकर कर मल्टी विटामिन टेबलेट व सिरप की बोतलें अपनें साथ ले गया. चोर का इस इस तरह सेहत की चिंता से पुलिस तो चकित है ही लोग भी चुटकी ले रहें है. इस चोर का पता लगाना भी पुलिस के लिए मुश्किल है. हालांकि पुलिसकर्मियों का कहना है कि डिस्पेंसरी में चोरी करने वाला संचालक को जानने वाला हो सकता है, जिसे दवाओं के बारे में भी कुछ समझ हो. बहरहाल पुलिस सेहत की चिंता करने वाले चोर की तलाश में माथापच्ची करने में जुटी है. पुलिस के अधिकारियों को भरोसा है कि वे विटामिन पसंद चोर का पता जल्द लगाने में कामयाब होंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Chhattisgarh news, Raipur news
FIRST PUBLISHED : May 24, 2022, 14:52 IST
Source link

