मिर्ची बाबा पर लगा रेप का आरोप, ग्वालियर में गिरफ्तार ,

लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह की जीत के लिए किया था मिर्ची यज्ञ

भोपाल ।  कांग्रेस पार्टी के  दिग्गज नेताओं के करीबी और कमलनाथ सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे मिर्ची बाबा को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने एक महिला से भोपाल में दुष्कर्म किया। एफआईआर के बाद ग्वालियर में गिरफ्तार किए गए। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि मिर्ची बाबा ने बच्चे पैदा होने का झांसा देकर नशे की गोलियां खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसी को लेकर आरोपी मिर्ची बाबा को पकड़ने के लिए भोपाल  की पुलिस टीम बीती रात ग्वालियर पहुंची, जहां कल सुबह बाबा को एक होटल से गिरफ्तार कर ले गई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता रायसेन की रहने वाली है। उसने शिकायत में पुलिस को बताया है कि उसकी शादी को चार साल हो चुके हैं। बच्चे नहीं हैं वह नि:संतान है, इसलिए मिर्ची बाबा के संपर्क में आई थी। बाबा ने पूजा-पाठ कर संतान होने का दावा किया। उसे बुलाकर इलाज के नाम पर नशे की गोलियां खिलाकर रेप किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here