भोपाल: देश में हिन्दी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाला मध्यप्रदेश प्रथम राज्य बन रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 16 अक्टूबर को भोपाल में हिंदी पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
पीएम मोदी का संकल्प हो रहा साकार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प के क्रियान्वयन का परिचायक है जिसके अंतर्गत उन्होंने प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा में थी मातृ भाषा के उपयोग पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम का हिन्दी न होना किसी बच्चे की प्रतिभा के कुंठित होने का कारण नहीं बनेगा। हिन्दी के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वविदित है कि बच्चे जन्म लेते ही अपनी मातृ भाषा सीखने लगते हैं। प्रतिभा का सहज प्रकटीकरण अपनी मातृ भाषा में ही हो सकता है। प्रधानमंत्री के मातृ भाषा में ही प्राथमिक और उच्च शिक्षा देने के संकल्प की सिद्धि के लिए मध्यप्रदेश ने गंभीर प्रयास फलीभूत हुए हैं।

