दिल्ली में मां बेटे की और प्रदेश में पिता पुत्र की कांग्रेस बन गई है : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार सुबह कमल नाथ और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मां बेटे की और प्रदेश में पिता पुत्र की कांग्रेस बन गई है। उनका आशय सोनिया गांधी, राहुल, कमल नाथ और नकुल नाथ से था। कांग्रेस द्वारा कल रात बनाई गई नई कार्यकारिणी पर शिवराज ने कहा कि ये कार्यकारिणी थोड़ी नहीं, सर्कस है। कार्यकर्ता कोई बचा ही नहीं, जितने थे सब पदाधिकारी बना दो और आपने देखा होगा इसके बाद भी कहा है कि अंतिम नहीं है, अभी और है। अब ये अद्भुत पार्टी है। 150 महामंत्री बना दो। 150 क्या अभी वो 550 भी कर देंगे। जो पॉलिटिकल अफेयर कमेटी है उसमें तो पिता के साथ पुत्र भी शामिल है, कहीं मां-बेटा की पार्टी और कहीं पिता पुत्र की पार्टी। यह कांग्रेस की नियति हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ता कौन है, केवल तुष्टीकरण चल रहा है। कमलनाथ जी रोज एक नया वादा कर देते हैं। मैंने कल भी कहा था— कमल नाथ ने पुराना वचन पत्र पूरा किया नहीं और अब जो चाहो वह लिख दो, लेना देना तो है नहीं। लेकिन जनता भुलावे में नहीं आने वाली, कमलनाथ यह सोचते होंगे झूठे वादे करके फिर सत्ता में आ जाएं तो प्रदेश की जनता अब उनको लूटने का मौका नहीं देगी।

संघ देशभक्तों का संगठन : सीएम
अब तुम क्या संघ का बिगड़ोगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देशभक्तों का संगठन है। RSS व्यक्ति निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। देश के लिए जीने और मरने वाले लाखों लाख स्वयंसेवक तैयार हो गए। लेकिन मुझे कांग्रेसियों की कुंठा समझ में नहीं आती है। देख लेंगे ए कर्मचारियों अधिकारियों निपटा देंगे मिटा देंगे। ऐसे लोगों को जनता भी निपट देगी। जिनको वह देख लेने की धमकी दे रहे हैं आखिर वह भी इंसान। उनका भी सम्मान है उनका अपमान नहीं किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here