प्रदेश में प्राकृतिक गैस सप्लाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाई जाएगी


प्रदेश में प्राकृतिक गैस सप्लाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाई जाएगी


सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की राज्य-स्तरीय कार्यशाला में संचालक श्री लवानिया 


भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 14, 2020, 18:44 IST

संचालक खाद्य-नागरिक आपूर्ति श्री अविनाश लवानिया ने कहा है कि आने वाले समय में पर्यावरण संतुलन तथा आर्थिक दृष्टिकोण से ईधन के रूप में प्राकृतिक गैस का उपयोग सबसे किफायती साबित होगा। उन्होंने बताया कि राज्य शासन की मंशा है कि प्रदेश में प्राकृतिक गैस की सप्लाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए। श्री लवानिया सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की राज्य-स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो डिस्ट्रीब्यूटर प्राकृतिक गैस सप्लाई स्टेशन बनाने में रूचि लेंगे, उन्हें शासन द्वारा पर्याप्त सहयोग प्रदान किया जायेगा।

कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की कार्य पद्धति, राजस्व विभाग से सेंटर स्थापित करने और पाइप लाइन विस्तार के लिये भूमि आवंटन की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रदेश में प्राकृतिक गैस को वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोत के रूप में लोकप्रिय बनाने के लिए आयोजित कार्यशाला में पेट्रोलियम और गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स, सभी जिलों के खाद्य-नागरिक आपूर्ति अधिकारी और विषय विशेषज्ञ उपस्थित थे।


अनिल वशिष्ठ


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here