Ram Jyoti : अयोध्या से रवाना हुई ‘राम ज्योति’, देश के कोने-कोने तक पहुंचेगी

Ram jyoti Ram mandir Ayodhya
Ram jyoti Ram mandir Ayodhya

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा से मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। यहां से ‘राम ज्योति’ देश के घर-घर में पहुंचाई जा रही है। शुक्रवार को इसकी शुरुआत हुई। अयोध्या से ‘राम ज्योति’ राजस्थान के लिए रवाना हुई है। इस ज्योति को राजस्थान के 51 हजार मंदिरों के साथ देश के हर घर तक पहुंचाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इतना ही नहीं,राजस्थान में रावण दहन भी इसी ‘राम ज्योति’ के जरिए किया जाएगा। इसी तरह देश के अन्य प्रदेशों में भी ‘राम ज्योति’ भेजी जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश के माहौल को राममय बनाया जाएगा। आपको बता दें कि ‘राम ज्योति’ (Ram Jyoti) श्री राम जन्मभूमि मंदिर की ज्योति से प्रज्ज्वलित की गई है। ज्योति को अयोध्या से पहला जत्था लेकर राजस्थान रवाना हुआ है। ‘राम ज्योति’ राजस्थान के 51 हजार मंदिरों तक पहुंचाई जानी है। जहां प्रत्येक मंदिर में 108 परिवारों को संकल्प दिलाया जाएगा। यह संकल्प दीपोत्सव तक ‘राम ज्योति’ को अखंड रखने और 108 दीपक जलाने को लेकर होगा। इस कार्यक्रम को लेकर जगदीश पंचारिया (मुख्य संयोजक रामराज्य महोत्सव ) ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस बार हर घर दीपावली के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर की ‘राम ज्योति’ प्रज्ज्वलित हो। राजस्थान के 51000 मंदिरों में यह ज्योति हम डोर टू डोर लेकर जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here