Madhyapradesh Weather : प्रदेश में बढ़ने लगी ठंडक, आज से बदलेगा मौसम

भोपाल। मध्य प्रदेश में दिन में गर्मी और रात में ठंड (MP Weather) का एहसास होने लगा है। हवाओं के लगातार रुख बदलने के कारण ऐसा हो रहा है। आज शनिवार से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दस्तक देगा। इसके कारण हवाओं का रुख उत्तरी हो सकता है। इस मौसम प्रणाली के चलते प्रदेश में ठंड दस्तक देगी। रात के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट भी आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के कहना है कि शनिवार को प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव देखने को मिलेगा। यह उत्तर भारत में सक्रिय होगा, लेकिन इस कारण मध्य प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। उधर, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में स्थिरता दिखाई दी। जबकि न्यूनतम तापमान तेजी से गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज हुआ। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गुना और रतलाम में 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। नर्मदापुरम में 34.4, खंडवा में 33.5, ग्वालियर में 33.2, भोपाल में 33.8, इंदौर में 32.2, जबलपुर में 32.1, डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। दतिया में न्यूनतम तापमान गिरकर 16.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ग्वालियर में 16.2, भोपाल में 19.6, खरगोन में 18.8, पचमढ़ी में 15.02, रायसेन में 17.6, उमरिया में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। नोगांव में 16.6, सतना में 17.8, रीवा में 16.4, जबलपुर में 18.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि अब प्रदेश में ठंड दस्तक देगी और तापमान के गिरावट का दौरा ऐसे ही जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का का अनुमान भी जताया है। इन जिलों में बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, और बालाघाट शामिल हैं। वहीं, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक की गतिविधि भी हो सकती है। इसके अलावा शेष जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here