14 हजार मौतों से गाजा में तबाही, 4 दिन बंद रहेगा युद्ध, 13 बंधक रिहा करेंगे हमास आतंकी, 39 फिलिस्तीनियों को भी रिहा करेगा इजराइल

Highlights | Israeli threat of ground invasion 'doesn't scare us', says Hamas
Highlights | Israeli threat of ground invasion 'doesn't scare us', says Hamas

तेल अवीव। इजराइल और फिलि​स्तीन के आतंकी संगठन हमार के बीच युद्ध से तबाही का मंजर बन गया है। दोनों तरफ से करीब 14 लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच दोनों के बीच आपसी सहमति से 4 दिन के लिए युद्ध विराम का ऐलान किया गया है। आज इजराइल-हमास में 49 दिन की जंग के बाद शांति दिख रही है। गाजा में 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत के बाद इजराइल ने हमले बंद कर दिए हैं। सीजफायर की शुरुआत सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार 10:30 बजे) हुई। घड़ी में 7 बजते ही इजराइल ने गाजा में हमले बंद कर दिए हैं। आपको बता दें कि कतर और मिस्र की मध्यस्थता के बाद इजराइल और हमास युद्ध विराम के लिए राजी हुए थे। समझौते के तहत आज हमास बंधक बनाए गए 13 लोगों को 39 फिलिस्तीनियों के बदले शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) रिहा करेगा। उधर, हमास की तरफ से रिहा होने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हमास लड़ाके 7 अक्टूबर को 240 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे।

आपको जानकारी दे दें कि 4 दिन के सीजफायर के दौरान 150 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले कुल 50 बंधकों को छोड़ने पर सहमति बनी है। हमास ने समझौते में अल-शिफा अस्पताल खाली करने की भी शर्त रखी थी, जिसे इजराइल ने मानने से इनकार कर दिया। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, हमास हर 3 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले 1 बंधक को छोड़ेगा। गुरुवार को इजराइली सेना ने हमास नेवी के कमांडर अमर अबु जलाला सहित कई लड़ाकों को मार गिराया। रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सीजफायर से पहले सैनिकों से मुलाकात की। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार हमास का कहना है कि 4 दिन के सीजफायर के दौरान गाजा में काफी मदद पहुंचेगी। चारों दिन इजराइली सेना और हमास की तरफ से हमले नहीं किए जाएंगे। हर दिन फ्यूल से भरे 4 ट्रक और जरूरत का सामान लेकर 200 ट्रक गाजा में एंट्री लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here