आकाशीय बिजली का कहर एक ही.परिवार के चार घायल, एक की मौत।

अशोकनगर जिले के चंदेरी थाने के सराना चक्क गांव में शुक्रवार की शाम बारिश से बचाव के लिए अपने घर में बैठे आदिवासी परिवार के पांच सदस्यों पर आकाशीय बिजली गिरी है, जिनमे चार सदस्य घायल हो गये एवं एक की मौत हो गई ।घटना के बाद उन्हें सिविल अस्पताल चंदेरी लाया गया जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, चार अन्य का उपचार चल रहा है।वही घायलों में बालक बृजेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया ।मामला चंदेरी तहसील अंतर्गत सराना चक्क गांव का है।जहां शुक्रवार की शाम हल्की बारिश से बचाव के लिए अपने पाटौर नुमा कच्चे घर में बैठे थी तभी तेज आंधी और वारिस के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए वही एक महिला की मौत हो गई। गांव के सरपंच रविंद्र लोधी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे हल्की बारिश से बचाव के चलते आदिवासी परिवार घर में बैठा हुआ था अचानक तेज बिजली गिरने की आवाज सुनाई दी और घर में बैठे लोगों में हलचल मच गई वह समझ नहीं पाये की क्या हो गया और जोर जोर से रोने लगे। मौके पर जाकर देखा तो बिजली गिरने का मामला सामने आया है।

बाइट, रचना शर्मा एसडीएम चंदेरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here