warina hussain images: जब ब्लाउज में चश्मा लटकाकर रेड कार्पेट पर पहुंची थी यह अदाकारा – when warina hussain reached red carpet with aviator glasses hanging at the back of her blouse

Published By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलिवुड हसीनाएं रेड कार्पेट पर सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के लिए इवेंट से काफी पहले ही अपनी ड्रेस से लेकर हर चीज फाइनल कर लेती हैं। यही वजह है कि इवेंट में उनका लुक बिल्कुल फ्लॉलेस नजर आता है। हालांकि, कई बार अलग करने के चक्कर में वे कुछ ऐसा कर जाती हैं जिससे उनका स्टाइल चर्चा का विषय बन जाता है। कुछ ऐसा ही तब हुआ था जब बीटाउन अदाकारा वरीना हुसैन फिल्म ‘दबंग 3’ के स्पेशल प्रीमियर में पहुंची थीं।

वरीना ने इस दौरान खूबसूरत रेड साड़ी स्टाइल ड्रेस पहनी थी। इसकी वन साइट हाई स्लिट उन्हें सुपर सेक्सी लुक दे रही थी। इस अदाकारा ने इसके साथ अपने मेकअप को न्यूड टोन और बालों को सिंपल स्ट्रेट स्टाइल में रखा था।

हालांकि, सबसे खास बात तो थी वरीना के बैक लुक में। रेड कार्पेट पर चलते हुए जैसे ही वरीना ने फटॉग्रफर्स की ओर पीठ घुमाई तो उनके ब्लाउज में एविएटर स्टाइल काला चश्मा लटका नजर आया। यह उन्होंने फिल्म को एक तरह से प्रमोट करने के लिए किया था, क्योंकि सलमान खान का किरदार चुलबुल पांडे मूवी में इसी तरह का चश्मा लगाए दिखाई देता है।

NBT

जब वरीना ने ब्लाउज में पीठ पर लटकाया चश्मा

वैसे वरीना के स्टाइल की बात की जाए तो इस मामले में वह काफी आगे हैं। उनका फैशन सेंस कितना अच्छा है इसका सबूत उनकी इंस्टाग्राम पिक्स में देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में वरीना ट्रडिशनल इंडियन वेअर से लेकर मॉर्डन स्टाइल ड्रेसेस तक में नजर आती हैं और सभी में उनका लुक शानदार दिखता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here