सतना मेडिकल कालेज में देर रात विवाद, ट्रेनिंग डॉक्टर को स्टूडेंट ने दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल।

मध्यप्रदेश के सतना मेडिकल कालेज परिसर में सोमवार देर रात छात्रों और ट्रेनी डॉक्टरों के बीच जमकर विवाद हुआ है। इस दौरान परिसर में खड़ी बाइकों में भी तोड़फोड़ की गई है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले अभी तक किसी की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नही कराई गई है। दरसअल मेडिकल कालेज के द्वितीय वर्ष के छात्रों और ट्रेनी डॉक्टर के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था इसकी वजह सामने नही आई है। विवाद का पता लगाने के लिए कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुँची। लेकिन किसी की ओर से शिकायत न आने पर खाली हाथ लौट आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here