दतिया में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का लगाया आरोप

दतिया : दतिया के बड़ौनी कस्बे में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है।बड़ौनी कस्बे में शनिवार शाम 29 वर्षीय संगीता यादव का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। संगीता की शादी करीब 7 साल पहले संतोष यादव से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपए की मांग की थी। परिवार ने 5 लाख रुपए दिए, लेकिन बाकी रकम नहीं दे सके। आरोप है कि इसके बाद संगीता के साथ मारपीट और प्रताड़ना बढ़ गई।मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी आकांक्षा जैन मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। रविवार दोपहर तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। फिलहाल महिला की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here