पन्ना जिले से साहस और जिंदादिली की एक ऐसी दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ के पाठा गाँव में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला हल्की बाई ने मौत के जबड़े से निकलकर अपनी जान बचाई है। शनिवार को हल्की बाई जब जंगल की तरफ गई थीं, तभी एक खूंखार जंगली भालू ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
भालू ने उनके सिर, सीने और हाथ-पैरों को बुरी तरह नोच डाला। दर्द के मारे महिला वहीं बेहोश हो गई, जिसके बाद भालू उन्हें मरा हुआ समझकर भाग गया। लेकिन असली मिसाल तब कायम हुई जब महिला को होश आया।
असहनीय दर्द और शरीर से बहते खून के बावजूद, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वह करीब 2 किलोमीटर तक लहूलुहान हालत में घिसटती और पैदल चलती हुई जंगल से बाहर मुख्य रास्ते तक पहुँचीं। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया गया। बीओ :-1 वही वन विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत सहायता राशि प्रदान की है। हल्की बाई का यह हौसला साबित करता है कि अगर मन में जीने की चाह हो, तो यमराज को भी पीछे हटना पड़ता है।
बाईट :-1 प्रभा रानी (घायल की बहू)


