इंडस्ट्रियल ऑयल सप्लाई का काम करने वाले व्यापारी से हुई थी ठगी..

शुजालपुर पुलिस ने 13.70 लाख रुपए फ्रीज करवायाः इंडस्ट्रियल ऑयल सप्लाई का काम करने वाले व्यापारी से हुई थी ठगी शाजापुर जिले के शुजालपुर में एक बायो फ्यूल व्यवसायी के साथ इंडस्ट्रियल ऑयल की सप्लाई के नाम पर 13.70 लाख रुपए की साइबर ठगी हुई थी। 7 फरवरी को व्यापारी देवेश गर्ग के साथ हुई इस धोखाधड़ी में एक दलाल ने कई फर्मों के खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए थे। शुजालपुर पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए यह राशि फ्रीज करवा दी है।ठग ने चार राज्यों में पैसों का ट्रांजैक्शन किया। रकम को पहले नासिक से हैदराबाद, फिर हयातनगर भेजी गई।

वहां से अंडों की सप्लाई के बहाने मुंबई और अंत में चेन्नई तक पहुंचाया गया। पूरी प्रोसेस में ठगों ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और मौखिक वादों का सहारा लिया।शुजालपुर पुलिस ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की मदद से हयातनगर के खाते में 8.50 लाख रुपए और बाकी राशि हैदराबाद के खाते में फ्रीज करवा दी है। आरोपी ने खुद को श्याम शुक्ला बताया है, हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि की प्रक्रिया में है। मामले की जांच जारी है। न्यायिक प्रक्रिया के जरिए यह राशि पीड़ित व्यापारी को वापस मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here