कांग्रेस में टिकट के नाम पर लाखों की ठगी का मामला गरमाया, पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में दी शिकायत

छतरपुर कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले के बिजावर विधानसभा से टिकट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी के आरोप लगने राजनीति गरमाई है ,यूपी के महोबा निवासी डॉ. अरुण यादव ने सिविल लाइन थाना में शिकायत देकर कांग्रेस से जुड़े गुरुदेव भास्कर राव रोकड़े पर बिजावर विधानसभा सीट से टिकट दिलाने का झांसा देकर 6 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है। वहीं भास्कर राव रोकड़े ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। डॉ. अरुण यादव पिता ब्रजपाल सिंह यादव निवासी गांधी नगर महोबा उत्तर प्रदेश द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 में उनके पास एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने अपना नाम भास्कर राव रोकड़े बताते हुए खुद को कांग्रेस का वरिष्ठ रणनीतिकार बताया। जिनका कहना था कि कमलनाथ जीतू पटवारी आदि दिग्गज नेताओं के हम करीबी हैं और आपका नाम OBC कोटा से नाम आ रहा है, शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्हें कहा गया कि कांग्रेस पार्टी उनके सामाजिक कार्यों से प्रभावित है और वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में बिजावर सीट से चुनाव लड़ाना चाहती है। आरोप है कि इसके बाद भोपाल स्थित डेनिश कुंज कॉलोनी स्थित निवास पर मुलाकात हुई, जहां चुनावी तैयारी और पार्टी फंड के नाम पर खर्च की बात कही गई। डॉ. अरूण यादव का आरोप है कि उन्होंने अक्टूबर 2022 में होटल ओम साई राम, स्टेशन रोड छतरपुर में 3 लाख रुपए नगद और 1 लाख रुपए का 973959 SBI की चेक दिया, जबकि फरवरी 2023 में 2 लाख रुपए नगद और दिए गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उनसे लोकसभा चुनाव में मौका देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में टिकट भी नहीं मिला और पैसे वापस मांगने पर कथित रूप से धमकी दी गई। डॉ. अरुण यादव ने दावा किया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तक भी पहुंचाई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर प्रेस कांफ्रेंस में गुरुदेव भास्कर राव रोकड़े ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका कहना था कि यदि वे दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाए।वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव ने भी मामले को षड्यंत्र बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।फिलहाल मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच पर टिकी हुई है।

बाईट- डॉ अरुण यादव -,पीड़ित पूर्व दाबेदार प्रत्याशी

बाईट- भास्कर राव रोकड़े -,इंद्रा ज्योति अभियान संरक्षक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here