पत्नी के कथित अफेयर के शक में ठेकेदार की हत्या, दो दिन में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

छतरपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज दो दिनों में खुलासा कर दिया है। खजुराहो थाना क्षेत्र में कुएं से मिले ठेकेदार सीताराम पाल उर्फ बबलू के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह पति को पत्नी के कथित अफेयर का शक था। आरोप है कि पति ने अपने साले के साथ मिलकर ठेकेदार की हत्या की और शव को कुएं में फेंक दिया ,

मामला खजुराहो थाना क्षेत्र के पहरा पुरवा ग्राम पंचायत के लालपुरवा गांव का है,जहां दो दिन पहले 32 वर्षीय ठेकेदार सीताराम पाल उर्फ बबलू का शव एक कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आया, जिसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच शुरू की।,जांच में सामने आया कि आरोपी रामहेत प्रजापति को अपनी पत्नी और सीताराम पाल के बीच कथित संबंध होने का शक था।

पुलिस के मुताबिक इसी शक के चलते रामहेत ने अपने साले कोमल प्रजापति के साथ मिलकर सीताराम के सिर पर घातक वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।,हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने पहचान छिपाने और सबूत मिटाने की नीयत से शव को लालपुरवा गांव के पास एक सुनसान कुएं में फेंक दिया। शव मिलने के बाद पुलिस ने हर एंगल से जांच की और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों तक पहुंच गई। खजुराहो पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

blob:https://www.no2politics.com/1cd2dc4c-634f-492e-8095-392932c3556f

बाइट-मनमोहन बघेल-एसडीओपी खजुराहो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here