खाना बनाने को लेकर विवाद बना हत्या की वजह, पति ने कुदाली से की पत्नी की हत्या

राजगढ़,,, राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र के घोंसला गांव में दो दिन पहले हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। आरोपी सिद्धनाथ ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन घर पहुंचने पर उसने अपनी पत्नी से खाना बनाने को कहा, जिस पर पत्नी द्वारा थकान के कारण थोड़ी देर बाद खाना बनाने की बात कही गई। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले पत्नी को थप्पड़ मारा एवं धक्का दिया, जिससे उसका सिर दीवार से टकराया। इसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने घर में रखी कुदाली से पत्नी के सिर एवं छाती पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी अपने कपड़े एवं शरीर पर लगा खून साफ करने के लिए खेत के पास नाले पर गया और वापस आकर स्वयं को बचाने हेतु रोना-चिल्लाना शुरू कर दिया, ताकि किसी को उस पर संदेह न हो।पुलिस द्वारा आरोपी के बताए अनुसार घटनास्थल एवं नाले का सत्यापन किया गया, जो सही पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बाइट – श्रीमती नेहा गौर sdop सारंगपुर,,

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/05/122247.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here