A mom has banned her mother-in-law from spending any time alone with her children | सास ने धोखे से पोती किया कान छेदन, बहू ने दिया घर निकाला

नई दिल्ली: दो अलग अलग समाज के लोगों में इतनी दूरियां हो सकती हैं, कि एक गलतफहमी परंपरा की जिद परिवारों में अलगाव भी पैदा कर सकती हैं. कुछ ऐसा ही हुआ ब्रिटेन में, जहां एक महिला ने अपनी सास को अपने बच्चों से हमेशा के लिए दूर कर दिया है कि वो बच्चों को नुकसान पहुंचा सकती है. दरअसल, भारत समेत दुनिया के देशों में बच्चों के कान छेदन की परंपराएं हैं. लेकिन इंग्लैंड में एक सास ने जब जबरन अपनी पोती का कान छेद दिया, तो उसकी बहू एकदम उखड़ गई और सास को चेतावनी देते हुए घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया कि वो उसकी नामौजूदगी में उसके बच्चों के आस पास भी न दिखाई दे. क्योंकि उसने उसका भरोसा तोड़ा है.

सास-बहू में चल रही थी कान छेदन की परंपरा को लेकर खटपट

रेडिट वेबसाइट पर एक महिला ने वीडियो शेयर कर बताया कि क्यों उसे अपनी सास को उसके ही पोते-पोतियों से अलग करने का फैसला उसने लिया. महिला ने कहा कि जब उसने बेटी को जन्म दिया था, तभी उसकी सास अस्पताल में उससे मिलने आई थी. और बेटी के कान छेदने की परंपरा को पूरा करने की बात कही थी. लेकिन मैंने और पति ने ये तय किया था कि हम बच्चों का कान छेदन कराएंगे जरूर, लेकिन जब वो बड़े हो जाएंगे और इसके लिए सहमति देंगे. इस बात पर पूरे परिवार में सहमति थी. लेकिन एक दिन वो अपनी तीन महीने की बेटी को सास के पास छोड़कर किसी काम से बाहर गई. और जब वापस आई तो बच्ची रोती हुई मिली. इस दौरान सास ने अपनी बेटी यानि मेरी नदद के साथ मिलकर मेरी बेटी के कान में छेद कर दिया था. इस बात से मैं टूट गई थी. क्योंकि मेरी सास ने हमारे बीच तय हुई शर्तों को तोड़ दिया था और मुझसे पूछे बिना ही मेरी बेटी का कान छेद दिया था.

पति ने दिया मेरा साथ

मैं इस बात पर गुस्सा हुई, तो पति ने भी मेरा साथ दिया. क्योंकि परंपरा के नाम पर हम दुधमुंहे बच्चे को दर्द नहीं देना चाहते थे. ऐसे में मेरे पति भी गुस्सा हुए. इस दौरान कहासुनी के बीच मेरी सास वहां से चली गई. लेकिन मैंने उन्हें साफ साफ कह दिया कि मेरी नामौजूदगी में वो मेरे बच्चों के आस पास भी नहीं दिखेंगी. क्योंकि जो सिर्फ कान छेदने के लिए इतना बड़ा कदम उठा सकते हैं, वो कल मेरे बच्चों को और भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Farmer Violence न रोक पाने पर Delhi Police पर गिरी गाज, इन अधिकारियों के हुए तबादले

लोगों ने किया समर्थन

रेडिट पर इस वीडियो का समर्थन काफी लोगों ने किया. कुछ लोगों ने ये भी कहा कि जो बच्चों पर अपनी जिद थोप रहे हैं, वो उनकी देखदेख के बिल्कुल भी काबिल नहीं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here