चलती कार में लगी आग, धक्का मारकर सेल्फ लेते समय हुआ हादसा

राजगढ़ जिले के कुरावर-कालापीपल मार्ग पर चलती कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार बंद होने के बाद उसे धक्का देकर सेल्फ लेने का प्रयास किया जा रहा था, तभी वाहन में आग भड़क उठी।घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और एक बड़ी घटना टल गई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here