चुरहट में संबंधों को शर्मसार करने वाली शुरुआत: पति ने पत्नी और मासूम बेटी पर किया चाकू से हमला, 7 साल की बच्ची की मौत

सीधी– जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के ममदर गांव में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ममदर तालाब के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे एक परिवार में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब उमेश केवट ने कथित तौर पर अपनी पत्नी सावित्री केवट और महज 7 वर्षीय मासूम बेटी ऋतु पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में मासूम बच्ची की जान चली गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी चोट पहुंचा कर घायल कर लिया। जिसका जिला अस्पताल सीधी में उपचार चल रहा है,गंभीर रूप से घायल सावित्री और मासूम बच्ची ऋतु को रामपुर नैकिन पुलिस रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जा कर भर्ती कराया गया,अस्पताल में चिकित्सकों ने 7वर्षीय ऋतु को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि घायल मां का उपचार जारी है। सीधी पुलिस के अनुसार घटना का कारण अज्ञात है पीड़िता का स्वास्थ्य ठीक होने पर पूछताछ के दौरान पता चल पाएगा कि आखिर घटना का कारण क्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here