शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदियाथाना क्षेत्र में शनिवार शाम नागिन के डसने से एक युवक की मौत हो गई। घटना नलखेड़ा रोड क्षेत्र की है। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया सांप पकड़ते समय हुआ हादसा पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नलखेड़ा रोड निवासी अजगर पिता मौलाना* के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि अजगर सांप पकड़ने का काम करता था शनिवार को वह एक नागिन को पकड़कर करतब दिखा रहा था। इसी दौरान नागिन ने उसके हाथ और पैर पर डस लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।