शराब के लिए 500 रुपये नहीं दिए तो युवक से मारपीट, वीडियो वायरल।

मुरैना। सबलगढ़ थाना क्षेत्र के समापुरा गांव में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है आरोप है कि गांव से सबलगढ़ जा रहे युवक से एक बदमाश ने शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने युवक के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट कर दी।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें युवक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना के बाद पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत सबलगढ़ थाने में की।पीड़ित का आरोप है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने के बाद भी उसे घंटों तक थाने में बैठाए रखा गया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।मामला सामने आने के बाद देखना होगा कि पुलिस वीडियो और शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here