दतिया में युवक की गोली मारकर हत्या, कार सवार बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

दतिया। शहर की सिद्धार्थ कॉलोनी में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार कार सवार अज्ञात बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मृतक की पहचान विशाल कुशवाहा के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की। गोली विशाल कुशवाहा के सिर और सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि विशाल कुशवाहा एक शादी समारोह में शामिल होने सिद्धार्थ कॉलोनी आया था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here