युवक को घेरकर उतारा मौत के घाट,सीने ओर सिर पर मारी तलवार चाकू, ट्रेन वेंडरिंग का है विवाद

नर्मदापुरम जिले के इटारसी में रात 9 बजे सरकारी अस्पताल के पास कुछ बदमाशों ने एक युवक को घेरकर तलवार और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।युवक के सीने ओर सिर पर तलवार के गभीर वार थे,मृतक युवक की पहचान नाला मोहल्ला रहवासी अनिकेत उर्फ पवन भदौरिया के रूप में हुई है।

चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने अनिकेत पर अचानक हमला बोल दिया।बदमाशों ने उसे संभलने तक का मौका नहीं दिया। हमलावरों ने अनिकेश के सीने और सिर पर चाकुओं से कई वार किए। इसके अलावा उसके दोनों हाथों और उंगलियों पर भी गहरे जख्म थे।

डॉक्टर अचलेश्वर दयाल ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था उसके सीने में 6 इंच तक धारदार वस्तु घुस चुकी थी जो संभवतः उसकी मौत का कारण बनी,इसके अलावा उसके सिर हाथ पैरों पर भी धारदार हथियार के गंभीर घाव थे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसे शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु रवाना कर दिया गया बाकी मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

मृतक अनिकेत के भाई अंशुल ने बताया कि मेरा भाई ओर आरोपी ट्रेन में खाना सप्लाई का काम करते है। ओर इनसे हमारा पुराना विवाद था कुछ दिन पहले अक्कू ओर बिट्टू ने धमकी दी थी कि अनिकेत को हम मार देंगे हमें नहीं पता था कि खाना सप्लाई को लेकर चल रहा विवाद इस तरह खूनी संघर्ष में बदल जाएगा।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/07/909151.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here