बागेश्वर बाबा के भाई शालिग्राम गर्ग न्यायिक हिरासत में, राजनगर कोर्ट से छतरपुर जेल भेजे गए

छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग को राजनगर न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में छतरपुर जेल भेज दिया। उन पर कोड़ा गांव में जमीन विवाद के दौरान एक किसान को गोली मारकर घायल करने के आरोप में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। राजनगर थाना पुलिस ने इस मामले में शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को गिरफ्तार किया था, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। घायल किसान का ग्वालियर में उपचार जारी है। शालिग्राम गर्ग को लग्जरी कार से राजनगर अदालत से छतरपुर जेल लाया गया।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/07/907650.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here