तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान! गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग जुलाई में कर सकते हैं शादी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड Gauri Spratt के साथ शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों 5 जुलाई 2026 को एक निजी और सादगीपूर्ण समारोह में विवाह कर सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार यह समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। आमिर और गौरी पिछले काफी समय से एक-दूसरे के साथ हैं और वर्ष 2025 में आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि की थी।

हालांकि, अब तक आमिर खान या गौरी स्प्रैट की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल इसे मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here