कुंभ मेले से वायरल हुईं मोनालिसा भोसले के पति मोहम्मद फरमान को केरल हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने एक आपराधिक मामले में फरमान को ट्रांजिट अग्रिम जमानत प्रदान करते हुए गिरफ्तारी से एक महीने की सुरक्षा दी है।यह मामला मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा मोनालिसा भोसले के पिता की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस कौसर एडापगाथ ने आदेश दिया कि फरमान को एक महीने तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इस दौरान वह मध्य प्रदेश की संबंधित अदालत में पहुंचकर नियमित अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकेंगे।
यह फैसला अंतर-धार्मिक जोड़े द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद आया। दोनों पक्षों की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मंगलवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे बाद में सुनाते हुए फरमान को अंतरिम राहत प्रदान की गई।हाई कोर्ट के इस आदेश से मोहम्मद फरमान को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत मिल गई है, जबकि मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया मध्य प्रदेश की अदालतों में जारी रहेगी।


