अभिषेक शर्मा अस्पताल से डिस्चार्ज, टीम इंडिया से जुड़े

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को भारतीय टीम का मुकाबला नामीबिया से होना है। इस अहम मैच से पहले टीम इंडिया और फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अस्पताल से डिस्चार्ज होकर दोबारा भारतीय टीम से जुड़ गए हैं।जानकारी के अनुसार, अभिषेक शर्मा को पेट में इंफेक्शन की शिकायत के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ और अब वे टीम के साथ जुड़ गए हैं।हालांकि, नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में उन्हें आराम दिया जा सकता है। यदि वे इस मैच में नहीं खेलते हैं तो पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में उनके मैदान पर उतरने की संभावना जताई जा रही है।अभिषेक की वापसी से टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी और आगामी मैचों के लिए टीम का मनोबल भी बढ़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here