Monday, February 10, 2025
HomeBreaking Newsखंडवा के घंटाघर चौक पर गुरुवार रात मशाल जुलूस के दौरान हादसा...

खंडवा के घंटाघर चौक पर गुरुवार रात मशाल जुलूस के दौरान हादसा…

मशाल में तेल गिरने से आग़ बुरी तरह फैली…करीब 30 लोग झुलसे, इसमें 12 लोगो बुरी तरह झुलसे है जिन्हें जिला अस्पताल में किया गया भर्ती..

खंडवा में मशाल जुलूस के दौरान आग भभकने से 50 से ज्यादा लोग झुलस गए। घटना गुरुवार देर रात की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग भड़कने से भगदड़ के हालात बन गए। वीडियो में दिख रहा है कि लोग तेजी से भाग रहे हैं। इस घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इधर, जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।खंडवा एसपी मनोज राय ने बताया- एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम था।

कार्यक्रम घंटाघर पर जब समाप्त हो रहा था, तब मशाल रखते समय कुछ मशाल उल्टी हो गई, जिसके कारण उसमें जो बुरादा और तेल था, उससे आसपास की मशालें भभक गई। इससे वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। लोगों के चेहरे और हाथ झुलसे हैं। 30 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

BYTE _ मनोज कुमार राय_ SP खंडवा बता दें कि,आज खंडवा में पूर्व में हुए तिहरे हत्याकांड एवं आतंकवाद के विरोध में राष्ट्र भक्त वीर युवा मंच द्वारा मशाल मार्च निकाला गया था। कार्यक्रम के समापन दौरान ये हादसा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k