नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति (US Election 2020) चुनाव के विजेता चाहे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन हों या वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उन्हें जीत का जश्न मनाने के लिए इंतजार तो करना पड़ेगा. नतीजे आने में समय लगेगा और अब तक जो रुझान आए हैं, उसके मुताबिक जंग बेहद करीबी है.
भारत की तरह संयुक्त राज्य अमेरिका में भी कुछ प्रमुख राज्य ऐसे हैं जो स्विंग स्टेट हैं और यही राज्य चुनाव की दिशा तय करते हैं. इन राज्यों को बैटलग्राउंड स्टेट्स कहा जाता है. ऐसे में 2020 के नतीजों का इंतजार करने के दौरान जानते हैं कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव और अब के चुनावों में इन बैटलग्राउंड स्टेट्स में क्या हालात रहे.
प्रमुख राज्यों में 2016 बनाम 2020 के राष्ट्रपति चुनाव
फ्लोरिडा
2016 में ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन के 47.8 प्रतिशत मतों की तुलना में 49 प्रतिशत मतों के साथ इस अहम राज्य में जीत दर्ज की थी. इस राज्य ने एक बार फिर से ट्रंप को चुनते हुए उन्हें 50 प्रतिशत से ज्यादा समर्थन दिया है और वे फिर से इस राज्य को जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है.
ओहियो
पिछले चुनाव में, ट्रंप ने क्लिंटन से लगभग 7 प्रतिशत की बढ़त लेते हुए 52.1 प्रतिशत वोट लेकर यह राज्य जीता था. इस बार भी ट्रंप को यहां बड़े पैमाने पर समर्थन मिला है.
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने चुनाव में धांधली को लेकर लगाया ये बड़ा आरोप, जो बिडेन ने किया पलटवार
आयोवा
2016 में भी ट्रंप ने इस राज्य को आराम से जीत लिया था और इस बार भी ऐसा करने में कामयाब रहे.
एरिजोना
पिछले चुनाव में 49.5 प्रतिशत वोटों के समर्थन के साथ ट्रंप ने इस राज्य को जीता था. वहीं अब तक के रुझानों से पता चला है कि सीएनएन ट्रैकर के अनुसार, बिडेन 52 फीसदी से अधिक मतों के समर्थन के साथ ट्रंप से आगे हैं.
विस्कॉन्सिन
लगभग 1 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रंप इस राज्य को जीत पाए थे. वहीं इस साल के चुनाव के लिए यहां से रुझान आना अभी शुरू नहीं हुआ है.
मिशिगन
इस राज्य को ट्रंप ने क्लिंटन पर केवल 0.3 प्रतिशत अंक की बढ़त लेकर जाता था. वहीं इस बार के ट्रेंड के मुताबिक ट्रंप को यहां 53.1 फीसदी वोट का समर्थन मिल रहा है.