actresses bold blouse: ऐक्ट्रेसेस के साड़ी लुक को देख लोग बोले ‘ये ब्लाउज पहना है या ब्रा?’ – bikini style blouse becomes a hit among bollywood actresses

बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस के बीच एक खास स्टाइल का ब्लाउज काफी ज्यादा पॉप्युलर है। इस ब्लाउज की स्टाइल ऐसी है, जो इन अदाकाराओं के साड़ी लुक में हॉटनेस का जबरदस्त तड़का ऐड कर देती है।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस कई बार अपने बोल्ड लुक से फैन्स को भी क्लीन बोल्ड कर देती हैं। प्लंजिंग नेकलाइन टॉप ऐंड गाउन्स से लेकर, थाई हाई स्लिट और बैकलेस ड्रेसेस तक में वे कहर बरपाती नजर आती हैं। ये अदाकाराएं तो साड़ी में भी बोल्डनेस का एलिमेंट ऐड करती नजर आ जाती हैं, जिसके लिए वे कई बार ऐसे ब्लाउज चुनती दिखती हैं, जिन्हें देख सोशल मीडिया पर लोग यह कॉमेंट करते दिख जाते हैं कि ‘ये ब्लाउज पहना है या ब्रा?’।

दरअसल, आजकल बिकीनी कट ब्लाउज ट्रेंड में हैं। जैसा नाम से ही साफ है, इन ब्लाउज को बिकीनी ब्रा के शेप में कट और स्टिच किया जाता है। इस स्टाइल को ज्यादातर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में देखा जा रहा है। करीना कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर और तारा सुतारिया इन ब्लाउज से अपने ट्रडिशनल साड़ी लुक में बोल्डनेस का जबरदस्त तड़का लगाती दिख चुकी हैं।

मनीष मल्होत्रा का सीक्वंस साड़ी से लगाव काफी पुराना है। इस पैटर्न को वह लगभग हर साल नए डिजाइन के साथ पेश करते हैं। 2019 में उन्होंने शीटिड सीक्वंस साड़ी कलेक्शन लॉन्च किया था। इन साड़ियों को जॉर्जेट मटीरियल पर बनाया गया। इसके साथ डिजाइनर ने ब्लाउज को बिकीनी ब्रा स्टाइल में रखा था। करीना कपूर को इस तरह की साड़ी में एक डांस रिऐल्टी शो के दौरान पहने हुए देखा गया था। उन्होंने इसके साथ मटैलिक पिंक कलर का ब्लाउज पहना था। करीना ने इसके साथ टू लेयर डायमंड नेकलेस मैच किया था।

NBT

करीना कपूर

भूमि पेडनेकर इस तरह की साड़ी में कई बार दिखाई दी हैं। उन्हें ब्लैक, वाइट, ऑरेंज और मरून सीक्वंस वर्क साड़ी में स्पॉट किया गया था। इनके साथ उन्होंने सेक्सी ब्लाउज पहनकर अपने लुक में हॉटनेस का एलिमेंट ऐड किया था।

NBT

भूमि पेडनेकर

तारा सुतारिया तो वैसे ही बोल्ड लुकिंग ड्रेसेस के लिए अपने लव के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में उनका इस स्टाइल के ब्लाउज को सिलेक्ट करना तो बनता ही था। उन्होंने इसके लिए ग्रे कलर को चुना था। तारा ने इस साड़ी को बच्चन परिवार की दिवाली पार्टी में पहना था। उन्होंने साड़ी के पल्ले को भी इस तरह कैरी किया था, ताकि उनका ब्लाउज हाईलाइट हो सके। वैसे इसके अलावा एक मूवी प्रमोशन इवेंट के दौरान भी तारा पिंक साड़ी के साथ ऐसा ब्लाउज पहने स्पॉट की गई थीं।

NBT

तारा सुतारिया

NBT

पिंक साड़ी में तारा

जाह्नवी कपूर और जैकलीन फर्नांडिस भी उन ऐक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं, जो साड़ी के साथ बिकीनी ब्लाउज पहनी स्पॉट की गई हैं। कपूर खानदान की लाडली ने जहां इसे लैवेंडर कलर की साड़ी के साथ पहना था, वहीं जैकलीन ने इसे येलो साड़ी के साथ मैच किया था। तस्वीरों में आप खुद देख सकते हैं कि ये दोनों ही हसीनाएं इन लुक्स में कितनी ग्लैमरस लग रही थीं।

NBT

जाह्नवी कपूर

NBT

जैकलीन फर्नांडिस

Web Title bikini style blouse becomes a hit among bollywood actresses(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here