कोंटा में नक्सली हमले में एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद, छत्तीसगढ़ में शोक की लहर

रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कोंटा में पदस्थ एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे की शहादत से पूरा छत्तीसगढ़ शोक में डूबा है। राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्कूल से पढ़ाई करने वाले और 2013 बैच के अधिकारी आकाश राव, पुलिस के मेहनतकश अधिकारियों में गिने जाते थे। उनके परिवार में दो बच्चे – एक लड़का और एक लड़की हैं।

नक्सली हमले का शिकार:आकाश राव की शहादत तब हुई जब छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर नक्सलियों द्वारा एक वाहन में आगजनी की घटना के बाद वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे थे। नक्सलियों ने जवानों को फंसाने के लिए वहां प्रेशर आईईडी लगाया हुआ था। दुर्भाग्यवश, आकाश राव ने उसी आईईडी पर पैर रख दिया, जिसके बाद हुए जबरदस्त धमाके में वह मौके पर ही शहीद हो गए।

घायल हुए अन्य अधिकारी:इस घटना में उनके साथ कोंटा के अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रताप चंद्राकर और कोंटा के टीआई सोनल गवला भी घायल हो गए, जिनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

अंतिम संस्कार:बैंक मैनेजर के रूप में अपनी पहली नौकरी करने के बाद 2013 में डीएसपी बने आकाश राव ने रायपुर, मानपुर, पाटन, महासमुंद और कोंटा सहित कई स्थानों पर सेवाएं दीं। उनकी अंतिम पोस्टिंग कोंटा में ही थी। शहीद आकाश राव का अंतिम संस्कार 10 जून को रायपुर में पूरे विधि-विधान से किया जाएगा। उनकी शहादत को पूरा प्रदेश नम आंखों से याद कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here