निर्भया की दुःखी मां को नामी महिला वकील की सलाह; सोनिया गांधी से सीख हत्यारों को माफ करें


सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने दिल्ली की निर्भया की मां को अजीब सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि उनके दुःख को वे समझती हैं, लेकिन निर्भया की मां आशा देवी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का अनुसरण करना चाहिए, जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में शामिल रहीं नलिनी को माफ कर दिया है। इंदिरा जयसिंह ने कहा कि सोनिया गांधी ने नलिनी को मृत्युदंड देने के खिलाफ रही हैं। उसी तरह आशा देवी को भी अपनी बेटी के हत्यारों को माफ करना चाहिए। इंदिरा जयसिंह ने कहा कि हम फांसी की सजा के खिलाफ हैं। बता दें कि निर्भया का गैंगरेप के बाद नृशंस हत्या के आरोपियों की फांसी की तारीख बार बार टलने को लेकर आशा देवी ने नाराजगी जताई है। वे इन चारों आरोपियों को अपने सामने फांसी पर लटका देखना चाहती हैं। पहले इनकी फांसी की तारीख 22 जनवरी मुकर्रर हुई थी, लेकिन एक आरोपी की दया याचिका के कारण टल गई। अब एक फरवरी को फांसी देने के लिए नया डेथ वारंट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here