After Amit Shah Instruction AIIMS director has to rushed for Gujarat – कोरोना वायरस : गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर एम्स के निदेशक आनन-फानन में पहुंचे गुजरात

कोरोना वायरस : महाराष्ट्र के बाद गुजरात में ही सबसे ज्यादा मरीज हैं.

खास बातें

  • गुजरात में कोरोना वायरस का प्रकोप
  • महाराष्ट के बाद सबसे ज्यादा केस
  • एम्स निदेशक पहुंचे अहमदाबाद

नई दिल्ली:

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया को गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर एयरफोर्स के विशेष विमान से अहमदाबाद जाना पड़ा है. .यह जानकारी गृहमंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने दी है. जहां उन्होंने कोरोना वायरस का इलाज कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की और कई अहम चीजें समझाईं. एम्स के निदेशक का यह अचानक दौरा गुजरात में कोविड19 के मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ने के बाद हुई है. 

महाराष्ट्र के बाद गुजरात ही पूरे देश में ऐसा पहला राज्य जहां पर कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है. गुजरात में इस समय 7,402 मरीज हैं जिसमें 449 की मौत हो चुकी है. बीते 24 घंटे में 390 नए केस सामने आए हैं. हालांकि 1,872 मरीज ठीक भी हुए हैं. 

एम्स के निदेशक  डॉक्टर रणदीप गुलेरिया के साथ संस्थान के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर मनीष सुरेजा भी अहमदाबाद गए हैं. डॉक्टर गुलेरिया अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल का भी दौरा करेंगे. इससे पहले उन्होंने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों से बात कर उन्हें इलाज की रणनीति समझाई. उनकी मुलाकात इस दौरान गुजरात के प्रधान सचिव से भी हुई है और बताया जा रहा है कि वह गुजरात के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर सकते हैं. गौरतलब है कि पूरे देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 59,662 पहुंच गई है. जिनमें 60 फीसदी मामले देश के 8 शहरों से जुड़े हैं. जिनमें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद शामिल हैं जहां से 42 फीसदी मामले हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here