अयोध्या के बाद क्या मथुरा की बारी? कृष्ण जन्मभूमि से औरंगजेब की निशानी हटाने का संकल्प लेंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

प्रतापगढ़ कुंडा, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बयान इन दिनों चर्चा में है। वीडियो में वे राम और कृष्ण की एकता का संदेश देते हुए मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर संकल्प लेने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राम कथा का उद्देश्य यह बताना है कि राम और श्याम एक ही हैं। यदुवंशी और रघुवंशी सभी समान हैं, इनमें कोई भेदभाव नहीं है। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को वे बांके बिहारी के दर्शन करने जाएंगे और वहीं से यह संकल्प लेंगे कि मथुरा में औरंगजेब की निशानी का कलंक मिटे, ताकि भगवान श्रीकृष्ण भव्य और दिव्य स्वरूप में विराजमान हो सकें।

इसके साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करने की बात भी कही। उनके इस बयान के बाद अब अयोध्या के बाद मथुरा को लेकर भी धार्मिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/11/2471190.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here