देश भर में कोरोना के खिलाफ वैक्सीन को लेकर एकजुटता की लहर भी है, तो दूसरी तरफ, इसे लेकर राजनीति भी. दो दिन पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने उस सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तस्वीर हटाकर अपनी लगाई, जो Covid-19 वैक्सीन के दोनों डोज़ लगने के बाद नागरिकों को दिया जा रहा है. अब सोरेन के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने भी इसी तरह मोदी की तस्वीर हटाकर अपनी चस्पा करवाई है.

