
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में मुठभेड़ की खबर आ रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि 25 हज़ार के इनामी बदमाश के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मेरठ STF की टीम की मुठभेड़ हुई है. इनामी बदमाश अजमल पहाड़ी मुठभेड़ में घायल हुआ है और उसके दाएं पैर में गोली लगी है.
यह भी पढ़ें
जानकारी मिली है कि मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से 8 राउंड फायरिंग हुई है. ऐसा बताया जा रहा है कि अजमल बाइक पर जा रहा था और उसे रुकने का इशारा किया गया जिसके बाद अजमल ने फायरिंग कर दी.
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 1 लाख रुपए के इनामी शार्प शूटर प्रवीण सभरवाल को किया गिरफ्तार
बदमाश के पास से एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. बदमाश अजमल पहाड़ी पर दिल्ली और यूपी में हत्या, लूट, डकैती और उगाही के 9 से ज्यादा मामले दर्ज हैं.
वह यूपी के मुज्जफरनगर का रहने वाला है. अजमल दिल्ली के महरौली इलाके में किराये का मकान लेकर छिपकर रह रहा था.
ISIS के संदिग्ध आतंकी को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Source link

