हाई कोर्ट के निर्देश के बाद से जारी भोजशाला सर्वे के काम में आई तेजी , हिंदू संगठन के चेहरे खिले

धार की भोजशाला में चल रहे एएसआई के वैज्ञानिक सर्वे का आज 6 वें दिन भी पूरा हुआ इसके बाद ASI की टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भोजशाला से रवाना हुई, आज बुधवार को लगभग 9 घंटे चले सर्वे में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार उत्खनन और जीपीएस जीपीआर तकनीक के साथ ही कार्बन डेटिंग तथा अन्य कई आधुनिक तकनीको से भोजशाला का सर्वे किया जा रहा है, छठवें दिन का सर्वे पूरा होने के बाद हिंदू समाज की और से मौजूदा समिति के संयोजक ओर हिन्दू पक्ष की ओर से गोपाल शर्मा ने मीडिया को चर्चा में बताया कि आज से सर्व को और गति मिली है, भोजशाला के पिछले हिस्से में लगभग 8 फीट का गड्ढा खोदा गया है, टीम को कुछ संकेत मिले हैं गड्ढे को चौड़ा किया जा रहा है, जो भी प्रमाण मिल रहे है उन्हें सरंक्षण में लिया जा रहा है, वही भोजशाला के 50 मीटर के दायरे में भी धीरे धीरे आगे बढ़ रहे है, कई स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां जल्दी ही संसाधनों के माध्यम से तेजी से सर्वे का काम किया जाएगा..

बाईट – 1 – गोपाल शर्मा, याचिकाकर्ता

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240327-WA0146.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here