आगर मालवा: बाबा बैजनाथ मंदिर के पीछे चलती बोलेरो में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुआ वाहन

आगर मालवा। जिले के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ मंदिर के पीछे स्थित ग्रामीण सड़क पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां चार लोगों को लेकर जा रही बोलेरो गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वाहन में सवार चारों लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बोलेरो गाड़ी जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वाहन में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here