आगर मालवा – देशभक्ति के रंग में रंगा डेम, कुण्डलिया डेम में इस तरह रात्रि में सजाया गया

आगर-मालवा जिले के कुंडलिया डैम पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। डैम के गेटों से निकल रहे पानी पर तिरंगे के तीन रंगों की रोशनी डाली गई है, जिससे बहता हुआ पानी भी तिरंगे के रंग में नजर आ रहा है। पानी की धार पर पड़ती तिरंगी रोशनी का यह नजारा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

कुंडलिया डैम के गेटों से निकलता पानी… और उस पर पड़ती तिरंगे की रोशनी… इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए लोग डैम पर पहुंच रहे हैं।केचमेंट एरिया में जलस्तर बढ़ने के बाद डैम के 10 में से 9 गेट खोले गए हैं। वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डैम से निकलने वाले पानी पर विशेष तिरंगी लाइटिंग की गई है।

केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी जब पानी की तेज धार पर पड़ती है, तो बहता हुआ पानी भी तिरंगे के रंगों में रंगा नजर आता है। डैम पर देशभक्ति से भरा यह नजारा बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा है। लोग इस खूबसूरत दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here