बजट सत्र से पहले कांग्रेस की बड़ी रणनीति बैठक, सोनिया गांधी आज वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगी मंथन

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज दिल्ली में अपने आवास पर लोकसभा और राज्यसभा के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगी। यह बैठक आगामी बजट सत्र को लेकर पार्टी की रणनीति तय करने के उद्देश्य से बुलाई गई है। बैठक में संसद के भीतर और बाहर केंद्र की एनडीए सरकार को घेरने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में बजट सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की स्थिति, सामाजिक न्याय और आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा होगी। कांग्रेस नेतृत्व का फोकस सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करने और विपक्ष की एकजुट भूमिका सुनिश्चित करने पर रहेगा।

गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक प्रस्तावित है।

इसी सत्र में केंद्रीय बजट भी पेश किया जाएगा, जिसे लेकर विपक्ष सरकार को कठघरे में खड़ा करने की तैयारी में है।बैठक में कांग्रेस के दोनों सदनों के नेता, प्रमुख सांसद और रणनीतिकार शामिल होंगे। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी इस दौरान सभी नेताओं से सुझाव लेकर सत्र के दौरान पार्टी की संयुक्त और आक्रामक रणनीति को अंतिम रूप देंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here