AIIMS Entrance Exams 2020: जानें कब होगी परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल – aiims entrance exams 2020 schedule exam date exam calendar new date tedu

देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन की अवध‍ि को बढ़ाया गया है. कई राज्य इसे लेकर कुछ ढील दे रहे हैं तो वहीं कुछ इलाके रेड जोन में हैं. इसी विषम स्थि‍त‍ि को देखते हुए ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज या एम्स ने जुलाई-अगस्त 2020 सेशन के लिए प्रवेश परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

बता दें कि एम्स 10 से ज्यादा प्रोग्रामों के लिए ये परीक्षा आयोजित करता है. अब एम्स का ये एंट्रेंस एग्जाम 11 जून को होगा. यह जानकारी एम्स की ओर से एक नोटिस जारी करके दी गई है. एम्स फेलोशिप प्रोग्राम, डीएम, एमसीएच और एमडी (हॉस्पिटल ऐडमिनिस्ट्रेशन), बीएससी (पोस्ट बेसिक), एमएससी (नर्सिंग) और एमडी, एमएस, डीएम (6 साल), एमसीएच (6 साल) और एमडीएस के लिए यह प्रवेश परीक्षा ली जाएगी.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

परीक्षा का आयोजन निर्धारित तारीख को दोपहर बाद 1 बजे से लेकर 2 बजे तक होगा. एम्स एंट्रेंस के लिए एडमिट कार्ड 3 जून को शाम 5 बजे से ऑनलाइन ऑफिश‍ियल वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा.

एम्स का पूरा नोटिस यहां पढ़ें

एम्स की ओर सी जारी नोटिस में कहा गया है कि जहां तक संभवावनाएं हो सकती थीं अभ्यर्थियों को उनकी पसंद और उपलब्धता के अनुसार परीक्षा केंद्र देने की कोशिश की गई है. अभ्यर्थियों से उनको आवंटित परीक्षा के शहर को चेक करने का अवसर भी दिया गया है. इसके लिए अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके फाइनल रजिस्ट्रेशन के ‘माई पेज’ पर जाकर एम्स की ओर से आवंटित प्रवेश परीक्षा शहर को चेक कर सकते हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

इससे पहले एम्स फेलोशिप प्रोग्राम, डीएम, एमसीएच और एमडी (हॉस्पिटल ऐडमिनिस्ट्रेशन), बीएससी (पोस्ट बेसिक), एमएससी (नर्सिंग) और एमडी, एमएस, डीएम (6 साल), एमसीएच (6 साल) और एमडीएस के लिए परीक्षा 5 जून को निर्धारित थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here