Akhilesh Yadav का अयोध्या यज्ञ अग्निकांड पर हमला, प्रबंधन पर उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के प्रमुख Akhilesh Yadav ने अयोध्या में यज्ञ के बाद लगी आग की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर वीडियो जारी कर कहा कि यह घटना सही प्रबंधन और प्रशासन की कमी को दर्शाती है।उन्होंने उम्मीद जताई कि इस घटना में सभी लोग सुरक्षित होंगे, लेकिन साथ ही पूरे मामले की गहन जांच की मांग भी की।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि इस यज्ञ के आयोजन के पीछे आर्थिक और मानवीय संसाधन किसके द्वारा लगाए गए थे।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जनता के बीच यह चर्चा बेहद निंदनीय है कि यज्ञ के नाम पर मंत्री से संबंधित विभाग के जरिए बड़े स्तर पर वसूली की गई और खर्च बचाने के चलते विशेषज्ञों की देखरेख के बिना आयोजन किया गया।उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here