Alia Bhatt Troll For Her Beautiful Saaksha And Kinni Dress

साल 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पिछले कुछ सालों में अपने ड्रेसिंग स्टाइल पर बहुत काम किया है। प्रिंसेस बॉलगाउन, ट्यूल ड्रेसेस और चंकी सैंडल में हमेशा सजी-धजी दिखाई देने वाली आलिया इन दिनों खुद अपने लुक्स का चुनाव कर रही हैं। हालांकि, आलिया के फैशनेबल करियर में एक समय ऐसा भी आया था, जब उनका झुकाव ज्यादातर बोल्ड पैंटसूट और ग्राफिक-प्रिंटेड मिडी ड्रेस की तरह बढ़ा था। लेकिन इन दिनों आलिया अपने कम्फर्ट के हिसाब से कपड़ों का चयन कर रही हैं।

ऐसा ही कुछ हमें हाल-फिलहाल में तब देखने को मिला, जब आलिया ने एक मैगज़ीन कवर के फोटोशूट के लिए किसी पेशेवर टीम से फोटो खिंचवाने के बजाए अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ फोटोशूट करने का मन बनाया। दरअसल, आलिया भट्ट को हाल ही में Elle India के कवर पेज पर दिखाया गया है, जिसमें उन्होंने अपनी ड्रेस के सिलेक्शन से लेकर मेकअप, आईज, लिप्स यहां तक कि बालों को खुद से स्टाइल किया। हालांकि, यह बात सुनने में जरूर अटपटी लग रही होगी, लेकिन सेल्फ आइसोलेट को ध्यान में रखते हुए अभिनेत्री ने इस कदम को उठाया।

घर पर कराए गए फोटोशूट में यूं तो आलिया सभी तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन हमारा सबसे ज्यादा ध्यान उनके द्वारा पहनी गई इकत ड्रेस ने खींचा, जिसे खासतौर पर साक्शा एंड किन्नी ने डिज़ाइन किया था। इस टियर ड्रेस में रंगीन इकत प्रिंट के साथ माइक्रो-प्लटिंग बने हुए थे, जो आलिया के लुक में ग्लैमर का तड़का लगाने का काम कर रहे थे। यही नहीं, नो एक्सेसरीज़ लुक को अपनाते हुए आलिया ने कम से कम मेकअप किया और बालों को खुला छोड़ते हुए सफ़ेद फूल की मदद से अपने लुक को एक्ससेस किया। परिवार से मिलने के लिए मलाइका और अमृता ने चुना देसी अवतार, अरोड़ा सिस्टर्स के कातिलाना अंदाज पर फैंस भी फिदा

शेयर की गई तस्वीरों में से एक में आलिया बगीचे में पोज देती हुई नजर आ रही हैं, जिसे देख ट्रोलर्स उनके लुक की तारीफ करने के बजाए उनका मजाक बनाते हुए ज्यादा दिखे। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से नेपोटिस्म वॉर के कारण आलिया ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। ऐसे में उन्हें इस बात का तब सबसे ज्यादा खामियाजा उठाना पड़ा था, जब उनकी फिल्म ‘सड़क 2’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा डिसलाइक्स मिले।

हाल ही में इस बात का असर उनके लेटेस्ट फोटोशूट पर ही देखा गया, जहां ट्रोलर्स अभिनेत्री के इस कदम की प्रशंसा को छोड़ उनकी फिल्म के लिए उन्हें बुरा-भला कहने लगे। जब कटरीना कैफ जैसी टी-शर्ट पहनने पर आलिया भट्ट हुईं जबरदस्त ट्रोल, लोग बोले ‘पहले बॉयफ्रेंड कॉपी किया, अब टी-शर्ट’


वैसे आपको बता दें इस फोटोशूट के आलिया ने बैक टू बैक कई ड्रेसेस पहनी थीं, जिसमें से एक गुलाबी रंग की ऑफ-शोल्डर ड्रेस थी, जिसमें हल्के गुलाबी रंग की बेल्ट के साथ एक ढाला योक डिजाइन बना हुआ था। अमित अग्रवाल द्वारा डिज़ाइन किए गए इस गाउन में अभिनेत्री एक सफेद बाथटब में पोज देते हुए नजर आ रही हैं।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here