अमेरिका ने PoK को बताया भारत का हिस्सा, पाकिस्तान को बड़ा कूटनीतिक झटका

अमेरिका ने पाकिस्तान को एक बार फिर बड़ा कूटनीतिक झटका दिया है। भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील के फ्रेमवर्क के ऐलान के साथ ही अमेरिकी ट्रेड ऑफिस (USTR) द्वारा साझा किए गए आधिकारिक मैप में पूरे जम्मू-कश्मीर क्षेत्र को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। इस मैप में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के साथ-साथ अक्साई चिन को भी भारत के अभिन्न अंग के रूप में दर्शाया गया है।

बताया जा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर पहले से ही पाकिस्तान असहज था, वहीं अब PoK को भारत का हिस्सा दिखाए जाने से पाकिस्तान की चिंता और बढ़ गई है। अमेरिकी मैप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के रुख के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटनाक्रम भारत-अमेरिका संबंधों में मजबूती और क्षेत्रीय मुद्दों पर अमेरिका के बदले हुए रुख की ओर संकेत करता है। वहीं पाकिस्तान की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here