amid ladakh stand off india china core commander discussion | भारत-चीनी सैनिकों के बीच कमांडर स्तर की चर्चा कल, चीन की सीमा में होगी मीटिंग

नई दिल्ली: भारत और चीनी सैनिकों के बीच कमांडर स्तर की चर्चा कल 6 जून को 8 बजे सुबह के करीब होगी. हालांकि यह मौसम पर भी निर्भर करेगा. अगर मौसम ठीक रहता है, तभी ये मीटिंग होगी. भारत की तरफ से करीब 10 लोग इस चर्चा में​ हिस्सा लेंगे. ये मीटिंग चीन की सीमा में Moldo में होनी है.. 

कल यानी 6 जून को भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की चर्चा होगी. लेह स्थित 14 वीं कोर के कमांडर बराबर स्तर के चीनी अधिकारी से चर्चा करेंगे. इससे पहले भारत और चीनी सेना के ब्रिगेडियर स्तर की बातचीत में कोई हल नहीं निकल पाया था. लद्दाख में पेंगांग झील के किनारे और गलवान वैली में पिछले एक महीने से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं. डोकलाम में 2017 में दोनों देशों के बीच 73 दिनों तक चले तनाव के बाद पहली बार लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी एलएसी (LAC) पर इतने लंबे समय तक सैनिक गतिरोध हुआ है.

ये भी पढ़ें: चीनी सैनिक आए, विवाद हुआ और वे वापस चले गए: राजनाथ सिंह

सूत्रों का कहना है कि भारत का रुख दो बातों पर बिल्कुल साफ है और उससे किसी भी तरह समझौता नहीं हो सकता. पहली- एलएसी पर इंफ्रास्ट्रक्चर का काम न रुकेगा न धीमा किया जाएगा और दूसरी बात कि चीन को अब किसी भी कीमत पर आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा. गलवान वैली पूर्वी लद्दाख के अक्साई चिन के बाहरी हिस्से से लगी हुई है. 

गलवान नदी काराकोरम के पूर्वी हिस्से से निकलकर अक्साई चिन के मैदानों में बहती है और फिर श्योक से मिलती है. भारत ने लद्दाख के सबसे दूर स्थित दौलत बेग ओल्डी इलाके तक पहुंचने वाली दुरबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी या डीएस-डीबीओ रोड पिछले साल खोल दी है. इससे दौलत बेग ओल्डी तक सैनिक और साजोसामान भेजना बहुत आसान हो गया है. 

अगर चीन गलवान वैली में आगे आता है तो ये सड़क खतरे में पड़ जाएगी और चीन के लिए दौलत बेग ओल्डी को काटना आसान हो जाएगा. भारत ने ये भी साफ किया है कि वो चीन के साथ सीमा-विवाद बातचीत के जरिये सुलझाने का इच्छुक है. इसके लिए कई स्तर पर बातचीत चल रही है लेकिन चीन अभी तक अपनी विस्तारवादी नीति छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. सेना के अलावा कूटनीतिक स्तर पर भी चर्चाओं का दौर चल रहा है लेकिन अभी तक कोई हल निकल पाया है.

ये भी देखें:




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here