ताइपे: चीन (China) से जारी तनाव के बीच ताइवान (Taiwan) ने भारत (India) को धन्यवाद कहा है. ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इन वेंग (Tsai Ing-wen) ने बाकायदा ट्वीट करके भारतीयों का आभार माना है और भारत से जुड़ीं अपनी पुरानी यादों को साझा किया है.
दरअसल, ताइवान के राष्ट्रीय दिवस (Taiwan’s National Day) पर भारतीयों (Indians) ने दिल खोलकर ताइवान को बधाई दी थी. भारतीयों का यह दोस्ताना अंदाजा ताइवान की राष्ट्रपति को बहुत पसंद आया है. इसके जवाब में राष्ट्रपति त्साई इन वेंग ने पहले एक ट्वीट किया था और अब फिर से भारतीयों को धन्यवाद देते हुए भारतीय संस्कृति और भारतीय विरासत की जमकर तारीफ की है.
#Namasteto our friends from #India Thank you for following me here. Your warm regards remind me of fond memories from time spent in your incredible country, your architectural marvels, vibrant culture & kind people are truly unforgettable. I miss my time there dearly. pic.twitter.com/z4MzKpUbbe
— 蔡英文 Tsai Ing-wen (@iingwen) October 13, 2020
…याद दिलाते हैं
त्साई इन वेंग ने अपने ताजमहल दौरे की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत के हमारे मित्रों को नमस्कार, मुझे फॉलो करने के लिए धन्यवाद. आपके शुभकामना संदेश मुझे आपके अविश्वसनीय देश में बिताए गए यादगार पलों की याद दिलाते हैं. आपके वास्तु चमत्कार, जीवंत संस्कृति और दयालु लोग वास्तव में अविस्मरणीय हैं. मुझे अपना वह समय बहुत याद आता है’.
विदेश मंत्रालय ने भी किया था शुक्रिया
इससे पहले, ताइवान के विदेश मंत्रालय ने भी भारतीयों को धन्यवाद किया था. मंत्रालय ने अपने ट्वीट में लिखा था कि ‘भारतीयों के बधाई संदेशों का शुक्रिया. ताइवान इस अद्भुत समर्थन से खुश है. जब हम कहते हैं कि हमें भारत पसंद है, हम उसे मानते हैं.’ इतना ही नहीं ताइवान ने चीन को आड़े हाथों लेते हुए यहां तक कह दिया था कि ‘भाड़ में जाओ’. विदेश मंत्रालय ने आगे कहा था कि भारत धरती पर सबसे बड़ा लोकतंत्र है जहां जीवंत प्रेस और आजाद पसंद लोग हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि कम्यूनिस्ट चीन सेंसरशिप थोपकर उपमहाद्वीप में घुसना चाहता है. ताइवान के भारतीय दोस्तों का एक ही जवाब होगा- भाड़ में जाओ’.
अमेरिका कर रहा ताइवान को मजबूत
ताइवान और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. चीन चाहता है कि दुनिया के सभी देश ताइवान से अपने रिश्ते तोड़ लें, क्योंकि वो ताइवान पर अपना अधिकार जताता है. लेकिन भारत ताइवान के साथ अच्छे रिश्ते रखता है, यह बात चीन को बर्दाश्त नहीं हो रही है. इसके अलावा, उसे ताइवान की अमेरिका (America) से नजदीकी भी खल रही है. अमेरिका चीन से मुकाबले के लिए ताइवान को हथियार मुहैया करा रहा है.
LIVE टीवी:

